Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

मां के शव को हाथ ठेले पर लेकर निकल पड़ा पुत्र

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले की खिरकिया तहसील मुख्यालय पर शनिवार को एक बुजुर्ग महिला के शव को उसके बेटे द्वारा अस्पताल से ठेले पर लेकर जाना पड़ा। जिसका वीडियो सामने आया है। जिसमें दो लोगों को वृद्ध महिला के शव को अस्पताल परिसर से बाहर ले जाते देखा जा सकता है। महिला को सीने में दर्द की शिकायत पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे भर्ती कराया था। इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया था। इस मामले को लेकर सीएमएचओ डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास खिरकिया के वार्ड नंबर-1 में रहने वाली 70 वर्षीय महिला लीला पति शिव प्रसाद ठाकरे को सीने में दर्द होने के चलते उनके परिजनों ने 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद उनका बेटा इमरतलाल ठाकरे और अन्य परिजनों ने घर नजदीक होने के चलते शव को हाथ ठेले से ले जाने का प्रयास किया था। जब शव को ठेले से घर ले जाया जा रहा था। उस दौरान बीएमओ डॉ.आरके विश्वकर्मा अस्पताल स्टॉफ के साथ मीटिंग ले रहे थे। हालांकि, जैसे ही उन्हें मामले के बारे में जानकारी मिली। उसके बाद तत्काल उन्होंने नगर परिषद के शव वाहन को बुलाकर उसी से महिला के शव को उनके घर भेजा। सीएमएचओ ने बताया कि रेलवे डबल फाटक बंद होने से वह कुछ देरी से अस्पताल पहुंचा था। इसके पहले मृतिका के बेटे ने अपनी मां के शव को हाथ ठेले पर रखकर घर ले जाने के लिए निकल पड़ा। जिसके बाद उसे वापस बुलाकर शव वाहन में ले जाने का वीडियो भी अस्पताल प्रबंधन ने जारी किया है। जिसमें महिला के शव को शव वाहन से ले जाते दिखाई दे रहा है।

159 Views
What do you think?

Leave a Reply