डेंगू दिवस पर आशा कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जन समुदाय में डेंगू के प्रति जागरूकता के प्रचार प्रसार के लिए राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर गुरूवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय डेंगू दिवस का आयोजन किया गया। इस दिवस पर आशा कार्यकर्ताओं को डेंगू के प्रति जनजागरूकता एवं बचाव के संबंध में कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि डेंगू मच्छरों से उत्पन्न होने वाली एक वेक्टर जनित बीमारी है। हर साल हजारों लोगों को यह बीमारी अपना शिकार बनाती है। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से इस बिमारी पर नियंत्रण रखा जा सकता है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सिंह ने उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को डेंगू से बचाव के लिए शपथ भी दिलाई।

293 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!