Skip to content
Monday, 19 October 2026
खरगोन

खंडवा लोकसभा चुनाव में मतदाताओं का दिखा उत्साह, बुजर्गों ने भी किए मतदान

2 min read
Text Size:

 

 

विकास पवार बड़वाह – लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में शहर में भी सोमवार को मतदान सम्पन्न हुआ। सुबह से ही लोगों ने केंद्रों पर जाकर मतदान किए और अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। मतदान के प्रति मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा। चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी में भी मतदाता घर से बाहर निकले। और मतदान किया। शाम 6 बजे तक करीब 71.93 प्रतिशत मतदान हुआ। वोट डालने वालों में कुछ ऐसे भी रहे,जिन्होंने अपनी समस्याओं को दरकिनार कर मतदान करने का फैसला किया। इस दौरान अमेरिका तक से मतदाता मतदान करने बड़वाह पहुंचे । वहीं कोई व्हीलचेयर पर मतदान करने आया था, तो कोई परिवार के साथ मित्रो का समूह बनाकर मतदान करने पहुंचा। यह सभी स्वस्थ लोकतंत्र के वो उदाहरण बने,जो अन्य लोगों को प्रेरित करते हुए वे भी सबसे बड़े लोकतंत्र के त्यौहार के सहभागी बने।

विधानसभा में कुल 249 केंद्र पर हुए मतदान —-

 

जानकारी के मुताबिक बड़वाह विधानसभा में कुल 2 लाख 33 हजार 949 मतदाता हैं। इसमें 1 लाख 18 हजार 360 पुरुष और 1 लाख 15 हजार 588 महिलाओं के अलावा 1अन्य मतदाता शामिल है। विधानसभा क्षेत्र में 12 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए है। वहीं पिंक बूथ संख्या 23 है। विधानसभा में कुल 249 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें वेब कास्टिंग और सी.सी.टी.वी. कैमरों से निगरानी की गई। 249 बूथों में से 67 बूथ संवेदनशील बूथ की श्रेणी में थे। जहा शांति पूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुए।

कलेक्टर ने भी निरीक्षण —-

 

मतदान के दौरान 12 बजे कलेक्टर कर्मवीर सिंह ने जिला पुलिस अधीक्षक के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया। जहा तमाम व्यवस्थाएं देखी। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वही स्थानीय निर्वाचन के अधीनस्थ कर्मचारियों से चर्चा की। वोटिंग प्रतिशत की जानकारी लेते हुए प्रतिशत बढ़ाने की बात कही।

210 Views
What do you think?

Leave a Reply