Skip to content
Monday, 19 October 2026
सीहोर

सलकनपुर भैरव घाटी पर डिवाईडर से टकराई टबेरा कार

2 min read
Text Size:

– दो सगे भाईयों सहित चालक की मौत

 

देवीधाम सलकनपुर में बच्चे का मुंडन कराने आया था भोपाल का पाण्डे परिवार

भैरुंदा/ रेहटी। शुक्रवार को शाम साढ़े 6 बजे के लगभग देवीधाम सलकनपुर स्थित भैरव घाटी पर बने डिवाइडर से एक टबेरा कार अनियंत्रित होकर टकराने से एक ही परिवार के दो बुजूर्ग सगे भाइयों सहित कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में पांच माह का बालक विहान पाण्डे भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए होशंगाबाद रेफर किया गया है। वाहन में सवार अन्य 8 लोग हादसे में घायल हुए हैं।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भोपाल का पाण्डे परिवार टबेरा कार क्रमांक एमपी 04 टीए 6799 से अपनी कुल देवी सलकनपुर वाली मां के दरबार में आए थे। मुंडन का कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद परिवार वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान शाम साढ़े 6 बजे के लगभग अचानक ही सलकनपुर भैरव घाटी पर बने डिवाईडर से अचानक टबेरा कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि इसमें सवार दो सगे भाई 70 वर्षीय राजेन्द्र पिता जगदीश पाण्डे, 72 वर्षीय शारदा प्रसाद पिता जगदीश पाण्डे व कार चालक हाऊसिंग बोर्ड भोपाल निवासी लक्ष्मीनारायण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में 5 माह का बालक वियान पाण्डे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद होशंगाबाद रेफर किया गया। घटना में कार में सवार मोहित पिता राजेन्द्र पाण्डे 33 साल, शिखा पति मोहित पाण्डे 29 साल, ज्योति पति भरत पाण्डे, अपर्णा पति सुरेश पाण्डे, मोनिका पिता राजेन्द्र पाण्डे, गायत्री पांडे, 90 वर्षीय पुष्पलता अवस्थी, ऊषा पति राजेन्द्र पांडे सभी निवासी डीआईजी बंगला भोपाल को मामूली चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

548 Views
What do you think?

Leave a Reply