तारा नगर के सुने मकान में लगी भीषण आग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बड़वाह – शहर में शुक्रवार शाम 7 बजे हुई बारिश के चलते तारा नगर स्थित सुने मकान में आग लगने की घटना हुई ।इस घटना में मकान के दो कमरे में रखा समस्त समान आग में जलकर खाक हो गया ।कालोनी वासियों की सूचना पर मकान मालिक विनोद शर्मा की बहन नीलम शर्मा मौके स्थल पर पहुंची ।जिसके बाद अग्निशमन चालक शेख अतीक और अशोक दतोले को सूचना देकर घटना स्थल पर बुलाया ।जिन्होंने कुछ ही देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया । आज लगने की घटना के पीछे कालोनीवासियो ने आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई ।हालाकी यह कालोनिवासियों की यह संभावना कुछ हद तक सही भी हो सकती है ।ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश के चलते और आग लगने के दौरान शहर में विद्युत सप्लाई बंद थी। अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नही हुआ है ।

घटना के दौरान घर में नही थे परिवार सदस्य —-

 

आग लगने की घटना के दौरान घर पर एक भी परिवार सदस्य नही थे। जिसके कारण घर पर ताला लगे होने से कालोनिवासियो को आग भूझाने में काफी जदोजहद करना पड़ी।जिसके बाद सूचना मिलने पर मकान मालिक विनोद शर्मा ने दरवाजे का ताला खोलकर आग बुझाने के प्रयास किए ।इस घटना में अभी नुकसानी का आकलन नही हुआ है ।जबकि आग लगने का कारण अज्ञात है ।

Views Today: 2

Total Views: 354

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!