भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली भव्य शोभायात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खिरकिया नगर में निकली शोभायात्रा का जगह – जगह हुआ स्वागत

खिरकिया। नगर में शुक्रवार को भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर मंडी प्रांगण में सर्व ब्राह्मण समाज के सामाजिक बन्धु एवं महिलाएं एकत्रित हुई, जहां राधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना के बाद चल समारोह नगर के मुख्य मार्ग पर निकाला गया। जिसमे सबसे पहले भजन मंडल ने भजन की प्रस्तुति दी। शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए स्टेट बैंक, मारवाड़ी चोराहा, महाकाल चौक, वन्दना चौराहा होते हुए प्राचीन सत्यनारायण मंदिर पहुँची जहां भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर प्रसादी वितरण हुआ। जहा ब्राह्मण समाज के सभी बंधु, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

शोभायात्रा का नगर में जगह – जगह हुआ स्वागत

मंडी से कुछ ही दूरी पर करणी सेना परिवार खिरकिया एवं राजपूत समाज के सामाजजनो द्वारा भगवान परशुराम जी को पुष्प अर्पित कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद अन्य स्थानों पर शोभायात्रा का मारवाड़ी महिला मंडल, शर्मा फर्नीचर, भाजपा मण्डल, महाकाल सेवा समिति, यादव परिवार एवं शहर मुस्लिम कमेटी के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 546

Leave a Reply

error: Content is protected !!