Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
राष्ट्रीय

अंबानी-अदाणी से कितना माल उठाया कि उनका नाम लेना बंद कर दिया’, पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर :-लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धुआंधार चुनाव प्रचार जारी है। आज पीएम मोदी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में चुनावी रैलियां और रोड शो कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, ‘कांग्रेस के शहजादे ने पहले राफेल-राफेल किया। यह बंद हुआ तो उन्होंने पिछले पांच वर्षों में हर समय ‘5 उद्योगपतियों’ के बारे में बात करना शुरू कर दिया। बाद में उन्होंने ‘अंबानी-अडानी’ कहना शुरू कर दिया, लेकिन चुनाव की घोषणा के बाद उन्होंने ‘अंबानी-अडानी’ को गाली देना बंद कर दिया, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि ऐसा क्यों। शहजादा ये घोषणा करें कि अंबानी-अडानी से कितना माल उठाया है। समझौता यह हुआ कि आपने रातों-रात ‘अंबानी-अडानी’ को गाली देना बंद कर दिया।’

करीमगंज की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि तीसरे चरण में ही विपक्ष फ्यूज हो गया है। कांग्रेस ही देश में समस्याओं की सबसे बड़ी जननी है। पीएम मोदी ने कहा, करप्शन कांग्रेस-BRS का कॉमन कैरेक्टर है। ये दोनों एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं। लेकिन, बैकडोर से दोनों एक ही करप्शन सिंडिकेट का हिस्सा हैं।

कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को 400 सीटें चाहिए, तभी तो कांग्रेस राम मंदिर पर बाबरी ताला नहीं लगा पाएगी…कैसी बात है?…आपको ऐसा बयान देने की क्या जरूरत है? ऐसा लगता है कि 4 जून आपकी सत्ता की समाप्ति की तारीख है, अन्यथा आप ऐसे बयान नहीं देते।’

235 Views
What do you think?

Leave a Reply