हरदा आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 

अनोखा तीर, हरदा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरदा में आम सभा को लेकर अटकलें तेज हो गई है। हालांकि इसके लिए प्रशासनिक तौर पर कोई कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इस महीने के आखरी या मई महीने के पहले सप्ताह में पीएम नरेंद्र मोदी हरदा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। विश्वस्त सूत्रों की माने तो प्रशासन के द्वारा सभा में शामिल होने वाले करीब एक से डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था करने को लेकर जगह की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए छीपानेर रोड पर बने हाईवे के ब्रिज के आसपास के खेतों में सभा होने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि बैतूल संसदीय क्षेत्र में पीएम मोदी की एक सभा हो चुकी है। इसके चलते अब हरदा जिले में उनकी सभा के लिए प्रस्ताव दिल्ली भेजा गया है। सिराली ओर हरदा में सभा के लिए जगह देखी जा रही थी। जिसमें आगामी 24 अप्रैल को पीएम मोदी की सभा हरदा में होना सम्भावित है। जिसकी अधिकृत पुष्टि आगामी एक दो दिनों में होने की उम्मीद है।

305 Views

Leave a Reply