३ खिलाड़ि़यों का राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा खो-खो ग्राउंड से ३ खिलाड़ी नितिन रामकुचे, उषा अटले, पूर्णिमा गुर्जर का चयन राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खो खो कल्याण संघ के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि यह प्रतियोगिता 27 मार्च से 1 अप्रैल तक दिल्ली में आयोजित होगी। इस उपलब्धि पर कोच मोनिका मेहता और सचिन बरखड़े ने बताया कि खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास के कारण इस उपलब्धि को प्राप्त कर पाए है। खो खो ग्राउंड पर प्रतिदिन 5 से 7.30 बजे तक निरंतर निशुल्क अभ्यास कराया जाता है। इस उपलब्धि पर खेल अधिकारी उमा पटेल, रामनिवास जाट, राजेश विलिया, कमल, राजेश वर्मा, संदीप पटेल, दीप सिंह ठाकुर, रानी खान, बसंत राजपूत, सौरभ तिवारी, राजेश त्रिपाठी, नितेश बादर, गिरजाशंकर राजपूत, नीरज लाठी, सौरभ तिवारी सिद्धार्थ अग्रवाल, रानी खान, तरुण लूनिया, पूजा बिश्नोई, हेमलता मंडराई ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Views Today: 2

Total Views: 532

Leave a Reply

error: Content is protected !!