Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

गंजाल मोरंड डेम व मुहाल माईनर का कार्य शुरु कराने की मांग

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर गंजाल मोरंड डेम एवं मुहाल माईनर का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग की है। विधायक डॉ. दोगने द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित किए पत्र में लेख है कि हरदा जिला अंतर्गत गंजाल मोरंड डेम एवं मुहाल माइनर निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था। जिसका वर्ष 2020 में टेंडर हो चुका है व वर्ष 2023 में गंजाल मोरंड डेम निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया जा चुका है, परन्तु कार्य शुरू नहीं हुआ है। मुहाल माईनर का कार्य शुरू हो गया था परन्तु भू-अर्जन के कारण उक्त कार्य रुका हुआ है। जो कि खेद का विषय है। उक्त दोनों निमार्ण कार्य पूर्ण होने में जितनी देरी होगी, उतनी ही ज्यादा प्रोजेक्ट की कास्ट बढ़ेगी। जिसका आर्थिक बोझ सरकार को वहन करना पड़ेगा। उन्होंने मांग की है कि गंजाल मोरंड डेम एवं मुहाल माइनर निर्माण कार्य अतिशीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि कार्य समय पर पूर्ण हो सके। उक्त निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से पेय जल व्यवस्था सुधरेगी एवं किसानों को भी लाभ मिलेगा।

293 Views
What do you think?

Leave a Reply