होली मिलन एवं सद्भावना यात्रा का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बावीसा ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में हर साल की तरह इस बार भी समाज के मांगलिक भवन में होली मिलन एवं सदभावना यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के महिला एवं पुरूष उपस्थित रहे। समाज के अध्यक्ष नवीन पांडे ने बताया कि होली के उपलक्ष्य में आयोजित मिलन समारोह में समाजिकजनों ने शामिल होकर पर्व का आनंद लिया। वहीं एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर समाज के वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लिया गया। तत्पश्चात मांगलिक भवन से सद्भावना यात्रा निकाली गई, जो पिछले एक वर्ष में दिवंगत समाजजनों के निवास स्थान पर पहुंची। जहां परिवारजनों के बीच शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

108 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!