अनोखा तीर इंदौर:-लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही चुनावी तैयारी शुरू हो चुकी है। इंदौर लोकसभा क्षेत्र में 51 प्रतिशत मतदाताओं की उम्र 40 साल से नीचे है। इसमें पहली बार मतदान करने वाले 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या 61920 है, जबकि 20 से 39 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 11.96 लाख है। इस बार चुनाव में ये मतदाता निर्णायक हो सकते हैं।
इंदौर लोकसभा क्षेत्र में 12.59 लाख मतदाताओं की उम्र 40 साल से कम है। इसमें 18-19 वर्ष आयु वर्ग में 61920, 20-29 वर्ष आयु वर्ग में 5.26 लाख और 30-39 वर्ष आयु वर्ग में 6.71 लाख मतदाता है। वहीं शेष 12.53 लाख मतदाता 40 से 110 वर्ष आयु वर्ग में शामिल हैं।
165 मतदाताओं की उम्र सौ साल से अधिक
इंदौर लोकसभा क्षेत्र में 100 से 110 साल अधिक की उम्र के मतदाता भी है। 163 मतदाताओं की उम्र 100-109 साल के बीच है। तीन मतदाताओं की उम्र 110 वर्ष से अधिक है। चुनाव आयोग ने इस बर्ष 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को डाक मतपत्र से मतदान का अवसर किया है। वहीं विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को यह अधिकार प्राप्त था।
धार लोकसभा क्षेत्र के लिए करेंगे मतदान
इंदौर जिले की महू विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 82 हजार 560 मतदाता धार लोकसभा क्षेत्र में मतदान करेंगे। यहां 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 8851 मतदाता हैं। 20 से 40 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या एक लाख 44 हजार 647 है। महू विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 43 हजार 73 पुरुष, एक लाख 39 हजार 482 महिला तथा 5 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
Views Today: 2
Total Views: 72