उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम करें : कलेक्टर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट में जिला उपार्जन समिति के सदस्यों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि गेहूं व चने के लिए बनाए गए सभी उपार्जन केन्द्रों पर आने वाले किसानों की सुविधा के लिए पेयजल व्यवस्था के साथ-साथ बैठने के लिए शेड व टेंट के साथ-साथ कुर्सियों की व्यवस्था की जाए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, उपसंचालक संजय यादव, जिला आपूर्ति अधिकारी व सहायक आयुक्त सहकारिता वासुदेव भदोरिया के साथ-साथ नाप तौल निरीक्षक व नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबन्धक भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि सभी उपार्जन केन्द्रों पर पंखा, छन्ना, नमी मापक यंत्र, ग्रेडिंग मशीन जैसे सभी आवश्यक उपकरण रखना सुनिश्चित किया जाए। उन्होने उपार्जन प्रक्रिया के दौरान जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश भी दिए। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने मध्यप्रदेश वेयर हाउस कार्पोरेशन के जिला प्रबन्धक को निर्देश दिये कि टिमरनी क्षेत्र के शाखा प्रबन्धक व सहायक गुणवत्ता नियंत्रक रोहित पटेल की संदिग्ध गतिविधियों और कार्य में लापरवाही को ध्यान में रखते हुए आज ही उन्हें जिला कार्यालय में अटैच किया जाए। साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने श्री पटेल को निलंबित करने की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश भी दिए।

Views Today: 2

Total Views: 256

Leave a Reply

error: Content is protected !!