Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे बिजली सप्लाई की मांग

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने हरदा कलेक्टर एवं महाप्रबंधक विद्युत विभाग को हरदा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे लगातार बिजली सप्ताई किए जाने की मांग की है। विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित किए पत्र में लेख किया है कि विद्युत विभाग द्वारा हरदा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दो शिप्ट में बिजली सप्लाई की जा रही है। 6-4 घंटे की शिप्ट में बिजली सप्लाई करने में ढाई-ढाई घंटे ही विद्युत सप्लाई हो पाती है और बिजली बंद हो जाती है। किसानों को एक दिन में सिर्फ 5 घंटे ही बिजली सप्लाई हो पाती है। जिसके कारण किसानों को कृषि कार्य करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि किसान भाईयों के हित को दृष्टिगत रखते हुए बिजली सप्लाई का कार्य लगातार 10 घंटे किया जाए, जिससे किसान अपने कृषि कार्य को सुचारू रूप से कर सकें।

271 Views
What do you think?

Leave a Reply