Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

बाइक टकराने पर नाबालिग को पीटा, कहा- चलाना नहीं आता है तो कुएं में कूदकर मर जा, वह सचमुच कूद गया

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर शि‍वपुरी, दिनारा:-बाइक टकराने पर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक नाबालिग के साथ मारपीट कर दी। मारपीट करते हुए उससे कहा कि मोटरसाइकल चलाना नहीं आता है तो कुएं में कूदकर मर जा। इस घटना के कुछ समय बाद नाबालिग का शव कुएं में उतराता हुआ मिला। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मान रही है और चार आरोपितों पर मारपीट आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक छोटू पाल पुत्र हन्नू आयु 15 वर्ष निवासी सेवडीकलां का शव सोमवार शाम को कुएं में उतराता हुआ मिला। मृतक के चाचा के लड़के रवि पाल ने तरे के कुआं पर छोटू का शव देखा। इसके बाद स्वजन को इसकी सूचना दी और उसे कुएं से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मंगलवार को शव का पीएम कराया। इसके बाद पुलिस ने सूचनाकर्ता साक्षी धनीराम पाल, रवि पाल और धर्मवीर के कथन लिए।

उन्होंने बताया कि सोमवार को चार बजे छोटू मोटरसाइकल लेकर दिनारा से अपने गांव सेवडीकलां वापस आ रहा था। रास्ते में इसकी गाड़ी अल्लो यादव उर्फ बलवीर निवासी आवास से टकरा गई।

इसके बाद अल्लो यादव और उसके साथियों मनीराम यादव, रहीस यादव, सुरेंद्र यादव ने छाेटू के साथ मारपीट दी। मारपीट करते हुए उन्होंने उससे कहा कि जब तुझे मोटरसाइकल चलाना नहीं आता तो कुएं में कूदकर मर जा।

उनके उकसाने व मारपीट से दुखी होकर छोटू ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने चारों आरोपितों पर अपराध धारा 323, 294, 306, 34 ताहि का प्रकरण कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है अभी मामले की जांच चल रही है और आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

153 Views
What do you think?

Leave a Reply