शिवपुरी की छात्रा का कोटा में अपहरण कर मांगे 30 लाख, पिता को भेजे बच्ची के हाथ-पैर बंधे फोटो

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर शिवपुरी:-शिवपुरी से कोटा पढ़ने के लिए गई एक छात्रा का वहां अपहरण हो गया। सोमवार को छात्रा के पिता को बदमाशों ने बेटी के हाथ पैर बांधे हुए फोटो भेजकर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। कोटा पुलिस लड़की की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार बैराड़ के स्कूल संचालक रघुवीर धाकड़ की बेटी काव्य धाकड़ कोटा में रह कर पढ़ाई कर रही थी। पिता के अनुसार सोमवार को उन्हें व्हाट्सएप पर बेटी के फोटो भेजकर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। बदमाशों ने अकाउंट नंबर भी भेजा है। अपहरणकर्ताओं ने मंगलवार शाम तक का समय दिया है।

रघुवीर के अनुसार करीब तीन साल पहले उसकी बेटी इंदौर रहकर पढ़ाई कर रही थी। तब पोहरी का एक लड़का उसे इंदौर में परेशान करता था जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की थी। तब पुलिस ने लड़के को पीटा था। इसके बाद उस लड़के ने काव्या का नंबर बदमाशों में बांट दिया। इसके बाद पिता ने बेटी को शिवपुरी वापस बुला लिया।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

करीब पांच महीने पहले उसे फिर से कोटा पढ़ने के लिए भेजा था। वहां विज्ञान नगर में किराए से रहकर वह नीट की कोचिंग कर रही थी। रविवार को लड़की की स्वजन से बात भी हुई थी। अब उसके साथ घटना हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को अपहरण के संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं। देर रात 3 बजे एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

Views Today: 4

Total Views: 186

Leave a Reply

error: Content is protected !!