Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री ने 1.29 करोड़ बहनों के खाते में अंतरित की 1576 करोड़ की राशि

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य अतिथ्य में उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों के खाते में सहायता राशि का अंतरण किया गया। इस दौरान प्रदेश के 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1576 करोड़ की राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री यादव ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से छात्रवृत्ति की राशि भी अंतरित की। हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर पालिका कार्यालय परिसर व हरदा में एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। इसके अलावा टिमरनी, खिरकिया, सिराली और सभी ग्रामों में राशि अंतरण कार्यक्रम का टेलीकास्ट किया गया। एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी सहित लाड़ली बहने व महिला बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिले की कुल 94903 लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से 11.56 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई। इनमें जनपद पंचायत हरदा की 24091, जनपद पंचायत खिरकिया की 23223, जनपद पंचायत टिमरनी 26315, नगर पालिका हरदा की 11928, नगर परिषद खिरकिया की 3595, नगर परिषद सिराली की 2334 तथा नगर परिषद टिमरनी की 3417 लाड़ली बहनें शामिल है।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply