पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के पीड़ितों ने जनसुनवाई में लगाई गुहार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बीते दिनों पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे से पीड़ित परिवार के लोग न्याय की गुहार लगाने मंगलवार को जिला पंचायत में चल रही जनसुनवाई में पहुंचे। पीड़ित परिवारों के लोगों का कहना है कि पूरे जीवन की कमाई करके बनाए लाखों रुपए की लागत से मकान के क्षतिग्रस्त होने पर प्रशासन ने उन्हें केवल सवा लाख रुपए की राशि प्रदान की है। जिससे उनके मकान बन पाना असंभव है। प्रशासन सभी पीड़ित परिवारों के मकानों का आंकलन कर उन्हें बाजार मूल्य के हिसाब से राहत राशि प्रदान की जाए। ताकि वो अपना मकान बना सके। पीड़ित परिवारों के सदस्यों का कहना है कि प्रशासन की जिन 39 परिवारों को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है। उन्हें उनके मकानों के वास्तविक नुकसान के हिसाब से मुआवजा प्रदान किया जाए। वहीं कई ऐसे अपात्र लोग भी है, जिन्हें मुआवजा दिया गया है। प्रशासन को मुआवजा वितरण से पहले वास्तविक परिवारों को चयन कर लेना चाहिए।

आरोपी की संपत्ति कुर्क कर देंगे सहायता

उधर, जनसुनवाई में पहुंचे लोगों को एडीएम नागार्जुन बी गोड़ा व एसडीएम केसी परते ने समझाइश दी गई। एडीएम गोड़ा ने बताया कि सभी पीड़ित परिवारों को शासन की गाइड लाइन के अनुसार राहत राशि प्रदान की जा चुकी है। वहीं अब आरोपियों की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को राशि प्रदान की जाएगी।

130 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!