Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

केन्द्र से एकीकृत बागवानी विकास मिशन के नए मार्गदर्शी निर्देश जारी करने का अनुरोध

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, भोपाल। उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने केन्द्र सरकार से हितग्राहियों के हित में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के नए मार्गदर्शी निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। उन्होने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा को लिखे पत्र में कहा कि उद्यानिकी के समग्र विकास के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से एकीकृत बागवानी विकास मिशन वर्ष 2005-06 से चल रहा है। इसके अंतर्गत किए गए प्रयासों से उद्यानिकी का विकास हुआ है। श्री कुशवाहा ने अपने पत्र में कहा कि मिशन की गतिविधियों की समीक्षा में पाया गया कि नए मार्गदर्शी दिशा-निर्देश जारी नहीं होने से मिशन के कुछ घटकों में लक्ष्यों को पूरा में अड़चनें आ रही हैं। उन्होने कहा कि पिछले एक दशक में इकाई स्थापित करने की लागत और संबंधित आदान की कीमतें बढ़ गई हैं। फलस्वरूप सीमांत और छोटे हितग्राही मिशन की गतिविधियों का लाभ लेने में आगे नहीं आ रहे है।

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की चौथी किश्त जारी करने का अनुरोध

उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की चौथी किश्त जारी करने करने का अनुरोध किया है। उन्होंने केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस को पत्र लिखकर अवगत कराया कि मध्यप्रदेश 4860 इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रयास कर रहा है। राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्ययोजनाएं बनाई गई हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए 16004.10 लाख रुपए की कार्ययोजना को स्वीकृति दी गई है।

322 Views
What do you think?

Leave a Reply