Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर

: इंदौर में दूल्हा-दुल्हन के पैर पूजे और ज्वेलरी लेकर भाग गया चोर

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर इंदौर:-शहर में चोर शातिराना अंदाज में वारदात कर गया। शादी समारोह में शामिल हुआ और मेहमाननवाजी करवाई। अंत में दूल्हा-दुल्हन की पैर पूजने की रस्म निभाई और ज्वेलरी लेकर फरार हो गया। राजेंद्र नगर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। वीडियो कैमरे में उसका फोटो आ गया है।

मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित नवनीत गार्डन का है। दिनेश शर्मा की बेटी निकिता की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बारात जयपुर (राजस्थान) से आई थी। मंगलवार को दोनों परिवार का संयुक्त रिसेप्शन चल रहा था। इसी दौरान बदमाश कार्यक्रम में शामिल हुआ। वह मेहमान की तरह घुमता रहा। वर पक्ष समझा वधु पक्ष से आया होगा। वधु पक्ष समझा वर पक्ष का मेहमान होगा। दोनों ने ही खूब खातिरदारी की।

रात करीब 12 बजे पार्टी समाप्त हुई और दूल्हा-दुल्हन वैवाहिक रस्म पूरी करने बैठ गए। वह मेहमानों के कीमती सामानों पर नजरें रख रहा था। कुछ नहीं मिला तो वह युवक पैर पूजने वाली रस्म में शामिल हो गया। दुल्हन के पैर पूजने के दौरान लोगों को शक हुआ। लोग पूछताछ करने ही लगे थे कि वह परात में रखी सोने की बिछुड़ी आदि लेकर भाग गया।

बाहर कार लेकर खड़ा था साथी  

शिकायत में यह भी कहा कि आरोपित का एक साथी कार लेकर बाहर खड़ा हुआ था। आरोपित उसकी कार में बैठा और फरार हो गया। आरोपित को रोकने के लिए एक युवक ने कार पर पत्थर फेंका लेकिन आरोपित कांच फूटने के बाद भी फरार हो गया।

252 Views
What do you think?

Leave a Reply