Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

हरदा हादसे में बड़ा है मृतकों का आंकड़ा, फिलहाल 11

2 min read

अनोखा तीर, हरदा:-शहर में हुए पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट कांड में फिलहाल 11 लोगों के मरने की जानकारी सामने आई है। वैसे यह ‌आकड़ा अभी प्रारंभिक है, चूंकि फेक्ट्री में बड़ी संख्या में मजदूर कार्य कर रहे थे। जब फेक्ट्री के आसपास सड़क से गुजरने वाले लोग विस्फोट से उड़े विल्डिंग के मलमे की चपेट में आकर मर गए या घायल हो गए हैं तो फेक्ट्री के अंदर काम करने वाले मजदूरों की क्या स्थिति होगी।‌ राजधानी भोपाल सहित आसपास के छह जिलों की एंबुलेंस घटना स्थल से घायलों और मृतकों को लेकर लगातार दौड़ रही है तो वास्तव में घायल और मृतकों की संख्या का अंदाजा लगाया जा सकता है। हकीकत तो यह है कि दुर्घटना का शिकार हुई फेक्ट्री अब वहां मलमे में तब्दील हो चुकी है।‌ वहां जितना खतरनाक विस्फोट हुआ था और जिस तरह आग की लपटे आसान छू रही थी उसे देखते हुए फेक्ट्री के अंदर काम करने वाले मजदूरों की क्या शिनाख्त भी हो सकती है। जब बाहर लोगों के हाथ पेर ओर धड़ अलग अलग जगह पड़े मिले तो अंदर क्या बचा हो सकता है।‌ ऐसी स्थिति में वास्तविक मृतकों का आंकड़ा कैसे सामने आ सकता है। खैर फिलहाल शासन प्रशासन पुरी तरह से राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।‌ शहर की समाजसेवी संस्थाओं, युवाओं के ग्रुप घायलों के लिए विभिन्न ग्रुपों का खून देने तथा अन्य सहायता के लिए भी आगे आ रहें हैं। राज्य सरकार के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह सहित आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्वयं पल पल की अपडेट ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए सहायता प्रदान करने की बात कही है। इस घटना पर पूरा शहर ही नहीं बल्कि जिला ओर प्रदेश दुख प्रकट कर रहा है।

164 Views
164 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply