अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय खेड़ीपुरा में छटी शरीफ़ पर सात दिवसीय महफिल का आयोजन हुआ। इस दौरान खेडीपुरा स्थित खानकाहे आलिया, चिश्तिया, कादरिया, निजामिया में उर्स मनाया गया। इस छह दिवसीय महफिलें शिमा में बुरहानपुर से आए कव्वाल ने ख्वाजा गरीब नवाज की शान में शानदार कलाम पड़े। शुक्र है आपने दीवाना बना रक्खा है, मोरे अंगना मोईनुद्दीन आयो रे जैसे शानदार कलाम पड़े। गादी पर हाजी अख्लाक चिश्ती उपस्थित रहे। अंतिम छठवेें दिन पूरी रात महफिलें शिमा में कव्वाल जब्बार चिश्ती बुरहानपुरी ने शमां बांधे रखा। इस दौरान श्रोताओं का उत्साह कड़कड़ाती ठंड पर भारी पड़ता दिखा। महफिलें शिमा में श्रोता रामभर डटे रहे। अलसुबह सलातो सलाम पढ़कर मुल्क में अमन, चैन, खुशहाली व तरक्की की सामूहिक दुआ की।
82 Views

