राममय हुआ स्कूल प्रांगण … 27०० वर्गफुट में फूलों से लिखा जय श्री राम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

जय श्रीराम लिखा मनमोहक दृश्य

राजीव साबू , सोडलपुर। ग्राम के डेली स्कूल ऑफ एजुकेशन द्वारा अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर स्कूल प्रांगण में दो क्विंटल फूल तथा एक क्विंटल हरी पत्तियों की मदद से विशाल अक्षरों में जय श्री राम लिखा है, जो लगभग 27०० वर्गफुट जगह में समाहित किया है। इसे बनाने में स्कूल के विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों की भूमिका रही। करीब चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इसे मूर्तरूप दिया गया। इस मौके पर विद्यार्थी प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी तथा वीर हनुमान व उनकी वानर सेना सहित रामायण के अन्य पात्रों का रूप धर स्कूल पहुंचे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत प्रेमदास महाराज ने विद्यार्थियों को सनातन धर्म की वैज्ञानिकता के बारे में विस्तार से बताया गया। संस्था संचालक अखिलेश चौधरी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारित वातावरण पर जोर दिया। प्राचार्य किरण कुमार मिश्रा ने सफलता, सकुशलता तथा समरसता पर अपनी बात रखी। इस अवसर पर स्कूल संचालिका विजयश्री चौधरी, उप प्राचार्य सबाहत खान, स्कूल का समस्त स्टॉप एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

माता जानकी के साथ लव-कुश

स्कूल प्रांगढ़ में आयोजित कार्यक्रम दौरान विद्यार्थियों ने अन्य प्रस्तुतियां भी दी। इस मौके पर घांस-फूस की कुटिया तैयार की थी। जहां विद्यार्थी राम-लक्ष्मण तथा एक छात्रा माता शबरी के रूप में सजी थी। इस दौरान प्रभु श्रीराम ने शबरी के बैर खाए। वहीं उनके अपार विश्वास के प्रति कृतज्ञता जताई। छात्रों ने शबरी की कुटिया का बखूबी मंचन किया। इस दौरान अतिथियों समेत अन्य दर्शकों ने कलाकारों की प्रशंसा की।

वानरों ने लगाएं प्रभु के जयकारे

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में यहां स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की थीम रामायण का पात्र था। इसी क्रम में स्कूल के विद्यार्थी प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, वीर हनुमान सहित अन्य वानर वीरों की वेशभूषा में आए थे। अंत में बाल प्रतिभागियों ने गु्रप फोटो में हिस्सा भी लिया। इस दौरान प्रभु श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंजायमान हो गया।

Views Today: 2

Total Views: 228

Leave a Reply

error: Content is protected !!