20 वर्षीय युवति ने लगाई फांसी, मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम में शुक्रवार रात 20 वर्षीय लड़की ने सुसाइड कर लिया। माता-पिता ने सुबह देखा तो बेटी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। शनिवार को जिला अस्पताल में पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक ग्राम छोटीहरदा में रहने वाली सविता पिता मनोहर सिंह कमरे ने शुक्रवार को घर के नीचे के कमरे में अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने जब उठकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटकी दिखाई दी। पुलिस ने सूचना के बाद शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

94 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!