महाराष्ट्र दौरे पर पीएम मोदी, नासिक में रोड शो के बाद कालाराम मंदिर में दर्शन, देखिए फोटो-वीडियो

अनोखा तीर नासिक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। पीएम मोदी सबसे पहले नासिक पहुंचे। यहां रोड शो किया। फिर कालाराम मंदिर में दर्शन किए। इस मंदिर का पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व है।

पीएम मोदी नासिक के बाद मुंबई जाएंगे और देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 30,500 करोड़ रुपए की योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

नासिक में रोड शो में पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने एक दिनी महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत नासिक से की। पीएम मोदी का यहां डेढ़ किमी लंबे रोड शो रहा। यहां जयश्री राम के नारे भी लगे।

301 Views

Leave a Reply