
अनोखा तीर, हरदा। जिले में स्थित कौशल विकास प्रशिक्षण देने वाली एकमात्र संस्था जेड प्लस ऐकेडमी के द्वारा पिछले 10 वर्षों से अलग-अलग सेक्टर में प्रशिक्षण देकर विद्यार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। संस्थान द्वारा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के मापदंडों पर हेल्थ केयर सेक्टर में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट व होम हेल्थ एंड के कोर्स का संचालन किया जाता है। उसके माध्यम से पिछले 8 वर्षों में 1000 से अधिक विद्यार्थी प्रशिक्षित हो चुके हैं, जो स्थानीय स्तर पर क्लीनिक, डिस्पेंसरी, नर्सिंग होम, प्राइवेट हॉस्पिटल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पैथोलॉजी लैब में हरदा ही नहीं आसपास के जिलों में कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में 2050 होम केयर कंपनी ने राष्ट्रीय स्तर पर संस्था के साथ प्लेसमेंट का टाइप किया है। जिसके अंतर्गत आज कंपनी के अधिकारी संस्था में ओपन प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आए थे, जहां पर उन्होंने जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों का इंटरव्यू लिया व 25 विद्यार्थियों को चयनित किया। यह विद्यार्थी अब उच्च वेतन पर भोपाल में होम केयर सर्विस प्रोवाइडर की भूमिका निभाएंगे तथा आवास, ट्रैवलिंग और आगे की पढ़ाई का पूरी व्यवस्था कंपनी के द्वारा रहेगी। इस अवसर पर कंपनी के रिजिनल मैनेजर, स्टेट मैनेजर व संस्था 5 प्लस के हेल्थ केयर द्वारा जानकारी दी गई। इस जॉब प्रोफाइल में प्रशिक्षित विद्यार्थियों को 3 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी और वेतन ट्रेनिंग से ही प्रारंभ हो जाएगा। वेतन के अतिरिक्त कंपनी द्वारा इंसेंटिव और प्रमोशन, बोनस का प्रावधान है। इस प्रोफाइल का भविष्य में बहुत ज्यादा स्कोप है। भोपाल या इंदौर नहीं, बड़े महानगरों एवं विदेशों तक इस जॉब प्रोफाइल की आवश्यकता है। इस अवसर पर संस्था की काउंसलिंग हेड नंदिनी धावने, आशा वहाने ,मानसी यादव उपस्थित थी।
Views Today: 2
Total Views: 154

