Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

आज होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्म दिन युवा दिवस के मौके पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला शिक्षा अधिकारी हरदा ने बताया कि सामूहिक सूर्य नमस्कार का जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में आयोजित होगा। प्रात: 8:45 बजे से सभी छात्र-छात्राओं का मैदान में एकत्रीकरण होगा। इसके पश्चात 9 से प्रात: 10:30 बजे के बीच राष्ट्रीय गीत व मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन और सामूहिक सूर्य नमस्कार होगा। इस अवसर पर आकाशवाणी से मुख्यमंत्री जी के संदेश का प्रसारण भी किया जाएगा।

106 Views
106 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply