अनोखा तीर:- कांकेर/अंतागढ़ रामलला संतोषी दुर्गा को निमंत्रण: अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तारीख नजदीक आती जा रही है, ऐसे वहां तैयारियां जोरों से चल रही हैं। वहीं इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए देश भर के प्रतिष्ठित लोगों को न्योता दिया जा रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की संतोषी दुर्गा को भी अयोध्या से प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। संतोषी दुर्गा के लिए अयोध्या से प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिलना एक सपने का सच होने जैसा है।
कांकेर जिले के ब्लाक नरहरपुर में रहने वाली संतोषी दुर्गा के जीवन की कहानी भी किसी हिंदी फिल्म की कहानी जैसी ही है। संतोषी के पिता रतन सिंह सिंदूर जो अब इस दुनिया में नहीं है वो कभी नरहरपुर सामुदायिक केंद्र में पोस्टमार्टम का काम किया करते थे, लेकिन हमेशा उनके द्वारा शराब पीना परिवार की आर्थिक हालत और उनकी सेहत पर असर डाल रहा था।
इस वजह से शुरू किया पोस्टमार्टम
Views Today: 2
Total Views: 198

