Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

जहां मिलता है नया जीवन, वहीं खुलेआम चल रही मांस की दुकानें

1 min read

 

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर विराजित होने के बाद डॉ.मोहन यादव ने जो सबसे पहले आदेश पारित किया था, वह यह था कि खुले एवं सार्वजनिक स्थानों पर मांस की दुकाने बंद कराई जाएं। उन्होंने इस पर सख्ती करने के भी निर्देश जारी किए थे। लेकिन इसके बावजूद अब तक शहर में मांस-मछली की ऐसी दर्जनों दुकानें हैं, जो सार्वजनिक स्थानों पर संचालित हो रही हैं। सबसे अधिक दुखद बात यह है कि जिला चिकित्सालय जो लोगों का जीवन बचाने का कार्य करता है, उसी के सामने मांस-मछली की दुकाने संचालित हो रही है और खुलेआम वहां पर मांस काटा जा रहा है। हालांकि नगरपालिका प्रशासन उनको नोटिस देकर हटाने की बात कह रहा है। लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा उन पर सख्ती की कार्यवाही नहीं की गई है। रेल्वे स्टेशन क्षेत्र हो या अस्पताल क्षेत्र खुलेआम मांस मछली का यह कारोबार वर्षों से चल रहा है। कई बार लोगों द्वारा इसकी शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन इस व्यापार को बंद नहीं करवाया जा सका है।

101 Views
101 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply