Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
मध्य प्रदेश

ट्रक चोरी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, दो कबाड़ी सहित तीन फरार

2 min read

 उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र की शिप्रा विहार कालोरी से ट्रक चोरी करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने इंदौर के खजराना निवासी दो कबाड़ियों को ट्रक बेच दिया था। जिसे काट दिया गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। इसके अलावा चोरी में उपयोग में की गई कार भी बरामद की गई है। कबाड़ियों सहित एक देवास का युवक फरार चल रहा है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

टीआइ कमलसिंह गेहलोत ने बताया कि भगवंतसिंह निवासी अलाउंस सिटी के ड्रायवर धर्मेंद्र ने ट्रक शिप्रा विहार कालोनी में खड़ा किया था। करीब एक बजे वह ट्रक लेने के लिए पहुंचा तो वहां से नदारद मिला। जिस पर उसने भगवंत को सूचना दी थी। मामले में पुलिस को शिकायत की गई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक कार नजर आई थी। जिससे आए बदमाशों ने ट्रक चोरी किया था।

पुलिस ने कार नंबर के आधार पर ट्रक चुराने वाले समीर पुत्र बब्बू उम्र 43 वर्ष निवासी नूरानी मस्जिद के पास नागझिरी व उसके पुत्र जियान को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने देवास निवासी एक व्यक्ति के साथ मिलकर ट्रक चुराया था। जिसे उन्होंने इंदौर में खजराना निवासी दो कबाड़ियों को बेच दिया थ। पुलिस ने इंदौर से ट्रक बरामद किया है। आरोपितों ने ट्रक का केबिन व बाडी काट दी थी। पुलिस तीनों फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि समीर के खिलाफ देवास के बीएनपी थाने में चोरी का केस दर्ज है। वहीं एक दुर्घटना के मामले में देवास में ही एक साल की सजा हो चुकी है।

330 Views
330 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply