Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

आदिवासी महिला संगठन ने मनाया संविधान दिवस

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्व आदिवासी महिला संगठन एससी-एसटी विकास परिषद महिला समाज एवं सर्व मातृशक्ति के द्वारा आज संविधान के रचयिता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी मातृ शक्तियों ने एक दूसरे को संविधान दिवस की बधाइयां दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज सर्व समाज के लिए गौरव का दिन है। देश आजाद होने के बाद भी देश आजाद नहीं होता अगर संविधान की व्यवस्था सही तरीके से नही होती। हमारे बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर देश की व्यवस्था को व्यवस्थित तरीके से चलाया एवं महिलाओं के लिए अनेक कानून बनाए एवं अधिकार दिलवाएं अन्यथा महिलाओं को मत देने का एवं चप्पल तक पहनने का अधिकार नहीं था। कार्यक्रम दौरान महिलाओं को बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। चूंकि व्यवस्थित तरीके से मूर्ति के पास रख-रखाव एवं चढ़ने के लिए जगह नहीं है। उन्होंने शासन प्रशासन से निवेदन किया है कि बाबा साहब के आसपास व्यवस्थाओं को ध्यान में रखकर उचित व्यवस्था की जाए।

182 Views
182 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply