वाहन चैकिंग में बाईक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सिविल लाईन पुलिस ने सोमवार को बाईक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गत 22 सितंबर को नीमगांव के बलराम प्रजापति उम्र 45 साल ने थाना सिविल लाइन में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने पुलिस को की गई अपनी रिपोर्ट में बताया कि मिर्जापुर खेत के पास से कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बजाज कंपनी की काले रंग की पल्सर चुरा ले गया। आज आईटीआई के सामने से वाहन चेकिंग दौरान पुलिस ने उक्त चोरी की गई पल्सर को जब्त की है। बाईक चालक युवक को पूछताछ के थाने लाया गया। जहां पता चला की उसने यह बाईक चुराई है। पुलिस ने आरोपी अभिजीत पिता राजू राज ऊईके उम्र 19 साल निवासी ग्राम सोनतलाई थाना हंडिया से बजाज पल्सर जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया। कार्यवाही में निरीक्षक संतोष चौहान, थाना प्रभारी सिविल लाइन दिनेश शेखावत, प्रधान आरक्षक प्रदीप ठाकरे, प्रधान आरक्षक कुलदीप भदोरिया, आरक्षक मनीष पठारिया, आरक्षक सुनील शर्मा, यातायात थाने से एएसआई सूरत प्रसाद मालवीय, प्रधान आरक्षक उमेश, दीपक, यशदीप, आरक्षक विमल की सराहनीय भूमिका रही।

109 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!