पैरालिगल वालेंटियर ने मनाया संविधान दिवस  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। संविधान दिवस के अवसर पर पैरालिगल वालेंटियर आभा तिवारी द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां उपस्थित महिलाओं को उन्होंने संविधान का महत्व बताया। श्रीमती तिवारी ने कहा कि श्रेष्ठ नागरिक वही होता हैं जो संविधान में दिए हुए कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करे। अपना कार्य ईमानदारी से करें, व्यक्ति कर्तव्य का पालन सही ढंग से करेगा तो अधिकार स्वयं ही मिल जाएंगे। भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस अवसर पर मधु मिश्रा, शिखा दुबे, कमला पटेल, प्रमिला शर्मा, मालती, रेखा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

89 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!