Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

मणिपुर के इंफाल एयरपोर्ट के ऊपर नजर आया यूएफओ कई उड़ाने प्रभावित

2 min read
Text Size:

 मणिपुर- इंफाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एयरपोर्ट के ठीक ऊपर एक अनजान उड़ने वाली चीज देखी गई, जिसे यूएफओ बताया जा रहा है और इसके बाद से हर जगह हड़कंप मचा गया और कई उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई। नजर आए इस अन आईडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को देखने के बाद अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस खबर के मिलने के बाद इंफाल आ रही दो फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया जबकि तीन की लैंडिंग में काफी वक्त लगा।

दिखा यूएफओ

एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सीआईएसएफ से एक संदेश प्राप्त हुआ। संदेश में यह बताया गया कि हवाई अड्डे के पास यूएफओ देखा गया है। हैरानी की बात यह थी कि इसे बिना किसी दूरबीन या अन्य चीज की सहायता से खुली आंखों से हवाई क्षेत्र के पश्चिम की ओर बढ़ता हुआ देखा जा सकता था।

फ्लाइट्स हुई प्रभावित

यूएफओ दिखने के बाद एटीएस ने इस संबंध में एयरफोर्स को जानकारी दी। जिसके बाद इंफाल से एयर स्पेस और फ्लाइट ऑपरेशन बंद कर दिए गए। अचानक से फ्लाइट्स ना चलने की वजह से हजारों पैसेंजर की यात्रा पर इसका असर देखने को मिला। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इंफाल एयरस्पेस के नियंत्रण की जिम्मेदारी एयरफोर्स को सौंप दी। फोर्स का क्लीयरेंस मिलने के बाद ही कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन को शुरू किया गया।

इस खबर के सामने आने के बाद दो उड़ानों को डायवर्ट किया गया और तीन में काफी देरी देखने को मिली। जो दो उड़ाने डायवर्ट की गई उसमें से कोलकाता से इंडिगो का विमान भी शामिल था। जिसे शुरुआत में ओवरहेड होल्ड करने का निर्देश देने के 25 मिनट बाद गुवाहाटी की ओर मोड़ा गया। वहीं जिन उड़ानों को विलंबित किया गया था उन्हें मंजूरी मिलने के बाद इंफाल हवाई अड्डे से रवाना किया गया। इस मामले में भारतीय वायु सेवा की पूर्वी कमान को पूरी जानकारी दे दी गई है और यह भी बताया जा रहा है कि एयर फोर्स ने यूएफओ की तलाश के लिए दो राफेल एयरक्राफ्ट को काम पर लगाया है। घटना की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद इस बात की चर्चा हर जगह की जा रही है।

466 Views
What do you think?

Leave a Reply