प्रधानमंत्री ने झारखंड से जारी की पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के खूंटी से पीएम किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की 15वीं किस्त जारी की। यह किस्त ‘फादर ऑफ द लैंड’ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बटन दबाकर करोड़ों किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए 2000 रूपये की रकम पहुंचाई गई हैं। सभी किसानो के खातें में ये दो हजार रूपये की किसान सम्मान निधि डीबीटी के जरिए पहुंच गई हैं।

बिरसा मुंडा जयंती पर हुआ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खूंटी में झारखंड के लिए रेल, सड़क, शिक्षा, कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र से जुड़ी लगभग 7,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।इसके अलावा मोदी ने इस अवसर पर 24,000 करोड़ रुपये के बजट वाली एक पहल, पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान का शुभारंभ किया।

पीएम किसान योजना की कुल आवंटन राशि

प्रधानमंत्री ने जारी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के बारे में बात करते हुए बताया कि अब तक किसानों के खातों में 2,75,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने पशुपालकों और मछुआरों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड, मुफ्त पशुधन टीकाकरण पर 15,000 करोड़ रुपये के सरकारी खर्च कर रही है। उन्होंने मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत मछली पालन के लिए वित्तीय सहायता और 10,000 नए किसान उत्पादन संघों के निर्माण जैसी पहलों का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर जनजातीय कलाकारों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस कार्यक्रम में हजारों उत्साही किसानों ने भाग लिया और कई अन्य किसानों ने ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा झारखंड के राज्यपाल, सी. पी. राधाकृष्णन, झारखंड के मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री, अर्जुन मुंडा उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 112

Leave a Reply

error: Content is protected !!