यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर का बाजार वार्ड है। जहां मुख्य मार्ग से लगी एक गली में कचरे का डस्टबिन है, जो इनदिनों दयनीय हालत है। इसकी ये हालत अभी कभी नही बल्कि लंबे समय से जस की तस है। जिस पर संबंधित नगर प्रशासन की जनस्वास्थ्य शाखा मानो ध्यान नही दे रही है। जिसके चलते बाजार यहां गंदगी का वातावरण रहता है। आने-जाने वाले गंदगी से बचकर गुजरते हैं। खासकर त्यौहारों के समय यह समस्या ओर अधिक गहरा जाती है। इसको लेकर स्थानीय रहवासी तथा दुकानदार परेशान हैं। बता दें कि यहां लगा डस्टबिन खराब हो चुका है। जिसके चलते कचरा जतर-कतर पड़ा रहता है। जो उड़कर मुख्य मार्ग पर फैल जाता है। यही कारण है कि इस स्थान पर बड़ा डस्टबिन लगाए जाने की बात जोर पकड़ने लगी है। इसकी मुख्य वजह यह कि यहां लगा डस्टबिन कचरे की क्षमता अनुसार काफी छोटा है। फिलहाल इन सबके अभाव में लोगों का ये कहना जारी है, कि यह बात गलत है।

218 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!