यह बात गलत है….

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह मुख्यालय पर बेलगाम ट्राफिक को बंया करता है। जहां, शहर की प्रमुख या यूं कहें कि व्यस्ततम मार्गो पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ते देखा जा सकता है। जब एक गाड़ी पर तीन से चार लोग सवार होकर अपना सफर तय करते हुए दिखेंगे। इनमें बगैर नंबर प्लेट और कंडम वाहन भी शामिल हैं। जो शहरी क्षेत्र में ध्वनि के साथ साथ वायु प्रदूषण का मुख्य कारण बनकर उभर रहा है। इसके अलावा चारपहिया वाहनों में मेचिक और पिकअप जो कि लोडिंग वाहन की श्रेणी में आते हैं। लेकिन क्षेत्र में फसल कटाई समेत अन्य बड़े कार्यक्रम दौरान यही गाड़ियां सवारी वाहन की भूमिका निभाती हैं, जो कि वाहन में सवार लोगों के लिए जान जोखिम में डालने के बराबर है। यहां बताना होगा कि ऐसे वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने में चक्कर में कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद संबंधित विभाग कोई सबक नही ले रहा है। परिणामस्वरूप नियमों को ताक पर रखने का सिलसिला जारी है। इस संबंध में जागरूक युवाओं का कहना है कि ऐसे लापरवाह चालकों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है, जो वाहन की उपयोगिता को बदलकर उसमें लोगों को खचाखच भर लेते हैं। जिसके चलते हादसे की आशंकाओं को बल मिलना लाजमी है। हाल यह है कि ठीक यही दृश्य देखकर लोग चुटकी लेना नही भूलते, कि यह बात गलत है।

104 Views

Leave a Reply