सत्यनारायण मंदिर में भगवान को लगाए ५६ भोग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के सत्यनारायण मंदिर में मंगलवार को गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। मंदिर के पुजारी पंडित बालू व्यास ने बताया कि दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की महत्ता है। भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार और अभिमान को तोड़कर गोवर्धनवासियों की रक्षा की थी। इंद्र ने सात दिन भीषण बारिश कराई थी। भगवान श्रीकृष्ण ने एक अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाया और सभी की रक्षा की। आखिरी में इंद्र ने उनसे क्षमा याचना की। इसके बाद से गोवर्धन की पूजा शुरू हुई। इसके साथ ही अन्नकूट भी मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 56 प्रकार के अन्न को कूटकर प्रसाद तैयार कर भगवान को भोग लगाया गया। इस मान्यता के तहत ही 12 बजे मंदिर में पूजन कर भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा गया।

138 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!