मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण प्रारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के लिये आगामी 17 नवम्बर को मतदान होगा। मतदान से पूर्व मतदान दलों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 2 शिफ्टों में मतदान दलों में नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान हरदा के प्रेक्षक हनीश छाबड़ा व टिमरनी के प्रेक्षक नरिन्दर सिंह बाली भी मौजूद थे। मास्टर ट्रेनर डीएस रघुवंशी ने मतदान दलों को आयोग के निर्देशों और प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से कहा कि मतदान दलों के लिये आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अच्छी तरह से अध्ययन करें तथा इन दिशा निर्देशों व प्रावधानों का मतदान के दिन सख्ती से पालन कराएं।

79 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!