Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश सुर्खियाँ हरदा

बीजेपी की पांचवीं लिस्ट जारी, चाचा भतीजा में होगा मुकाबला, भाजपा ने फिर जताया संजय शाह पर भरोसा

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर हरदा– भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पांचवी सूची जारी कर दी है टिमरनी विधानसभा में कुंवर संजय शाह को ही पुनः टिकट प्रदान की गई है वहीं कांग्रेस ने संजय शाह के भतीजे अभिजीत शाह को प्रत्याशी बनाया है इस बार भी चाचा भतीजे में ही मुख्य मुकाबला होता दिखाई दे रहा है।

इस सूची में 92 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद अब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 92 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं।

बता दे कि आचार संहिता लागू होने से पहले बीजेपी 3 सूची जारी कर सभी को अचंभे में डाल दिया था। खासकर पहली सूची में घोषित किए गए 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर भारतीय जनता पार्टी ने यह साफ स्पष्ट कर दिया था कि वह चुनाव को लेकर कितने गंभीर है। बीजेपी अब तक कुल चार सूचियां जारी कर चुकी है जिसमें पहली सूची में कुल 7 सांसदों सहित 39 नाम, दूसरी सूची में भी 39 नाम तीसरी में एक नाम और चौथी सूची में लगभग सभी कैबिनेट मंत्रियों समेत 57 नाम को मैदान में उतारा गया है।

172 Views
What do you think?

Leave a Reply