Skip to content
Thursday, 15 October 2026
खेल राष्ट्रीय

अश्विनी वैष्णव ने 19वें एशियाई खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल के रेलवे खिलाड़ियों को बधाई दी

1 min read
Text Size:

नई दिल्ली- रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्वी रेलवे की वरिष्ठ खेल अधिकारी और 19वें एशियाई खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल की डिप्टी शेफ डी मिशन डोला बनर्जी और सहायक खेल अधिकारी, ईस्ट कोस्ट रेलवे और स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य अमित रोहिदास से कल रेल भवन, नई दिल्ली में मुलाकात की।

मंत्री महोलय ने हांगझू, चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेल, भारतीय दल की शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। भारतीय रेलवे के कुल 98 सदस्यों ने, जिसमें 90 खिलाड़ी, 07 कोच और डिप्टी शेफ डी मिशन के रूप में डोला बनर्जी शामिल हैं, ने एशियाई खेलों में भाग लिया। इनमें से 39 खिलाड़ियों ने कुल 43 व्यक्तिगत और टीम खेल पदक जीते हैं। एशियाई खेलों में भारत के 107 पदकों में भारतीय रेल के खिलाड़ियों ने 22 पदकों का योगदान दिया है।

18वें एशियाई खेलों, भारत द्वारा जीते गए 69 पदकों में भारतीय रेल के खिलाड़ियों के 09 पदकों के योगदान के विपरीत, 19वें एशियाई खेलों में भारत द्वारा जीते गए 107 पदकों में से उनका योगदान 22 है। ऐसे में भारतीय पदक तालिका में भारतीय रेल के खिलाड़ियों का योगदान 58 प्रतिशत बढ़ गया है।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply