Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

आचार संहिता लागू होने से पहले बैतूल, पन्ना और कटनी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के आदेश जारी

2 min read
Text Size:

बस कुछ ही देर में चुनाव आयोग द्वारा मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। उससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल, पन्ना और कटनी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी के साथ उन्होने कहा कि ‘जो वादा किया वो निभाया।’

चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के आदेश जारी

सीएम शिवराज ने इसे लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि ‘जो वादा किया, वो निभाया! मैंने वचन दिया था कि बैतूल, पन्ना और कटनी जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे और आज आपको यह बताते हुए मुझे आनंद हो रहा है कि तीनों जिलों में 100 एम.बी.बी.एस. सीट प्रवेश क्षमता के चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना हेतु राज्य शासन ने सिद्धांत: निर्णय ले लिया है। मेरा प्रदेश उन्नति के पथ पर अविराम आगे बढ़े और नागरिकों का जीवन सुखद एवं सरल हो, यही मेरा प्रयास है, यही मेरा संकल्प है।’ वहीं प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि पन्ना और कटनी की आवश्यकताओं को देखते हुए मैंने माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मेडिकल कॉलेज की स्थापना का आग्रह किया था। प्रसन्नता का विषय है कि दोनो ही जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के आदेश प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा जारी कर दिए गए हैं।

प्रदेश में चुनावी समर का शंखनाद

प्रदेश में चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही योजनाओं और घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है। बीजेपी जहां अपने 18 साल के कार्यकाल की उपलब्थियां गिना रही है वहीं कांग्रेस इसी कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोपों के साथ हमलावर है। बीजेपी ने जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए जनता से आशीर्वाद मांगा तो कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा निकालकर जनता के आक्रोश को आवाज देने का दावा किया है। देखना होगा कि जनता इस बार किसे चुनती है।

169 Views
What do you think?

Leave a Reply