Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

गलत ट्रैक पर दौड़ी कालिंदी एक्सप्रेस

1 min read
Text Size:

रेवाड़ी- हरियाणा के रेवाड़ी में कालिंदी एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन एक किलोमीटर गलत ट्रैक पर चलती रही। इसका पता तब चला, जब उसी ट्रैक पर विपरीत साइड से दूसरी ट्रेन आने का वक्त होने लगा। इसके बाद तुरंत गलती को पकड़ते हुए ट्रेन को रोका गया। फिर उसे प्लेटफॉर्म पर वापस लाया गया।

इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। शुरूआती जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना हुई यह पैसेंजर ट्रेन अप की जगह डाउन लाइन पर चली गई। यह दिल्ली की तरफ जाने वाला ट्रैक है। सूचना के बाद आला अधिकारी पहुंचे। इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। हालांकि रेलवे के किसी भी अधिकारी की तरफ से इस पर कुछ नहीं कहा जा रहा है।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply