Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

नागपुर में बाढ़ से 4 की मौत

2 min read
Text Size:

नई दिल्ली- महाराष्ट्र के नागपुर में तडक़े तीन घंटे में 109 मिमी बारिश हुई। इससे शहर में बाढ़ आ गई और करीब 10 हजार घरों में पानी भर गया। हालांकि बारिश पर ब्रेक लगते ही जो इलाके पानी में डूब गए थे, वहां से पानी निकल गया। हालांकि, घरों, दुकानों और गाडिय़ों को नुकसान हुआ है।
शनिवार को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीडि़तों को 10-10 हजार और दुकानदारों को 50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा की गई है। नगर पालिका ने अब तक 11 हजार फूड पैकेट्स बांटे हैं। जल्द ही फॉगिंग और स्प्रेयिंग शुरू की जाएगी ताकि मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों को रोका जा सके। लोगों को क्लोरीन वाला पानी भी सप्लाई किया जाएगा।
वहीं, बिहार और झारखंड में 24 घंटे के दौरान बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई।

बिहार के गया में दो, औरंगाबाद में एक और नालंदा में एक महिला की जान गई है। झारखंड के दुमका में शनिवार को फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से दो दर्शकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
मौसम विभाग ने आज मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत देश के 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश में बरसात का कोटा पूरा हो चुका है। यहां 1 सितंबर से 23 सितंबर तक औसत 931.7 मिमी बारिश होती है। इस बार अब तक 930.6 मिमी बारिश हो चुकी है।
राजस्थान में अब तक सामान्य से 14त्न ज्यादा बरसात हो चुकी है। राज्य में एक जून से औसत बारिश 428.3 मिमी होती है, जबकि इस सीजन में अब तक 489.5 मिमी बरसात हो चुकी है। अगले दो दिन और बारिश होगी। 26 सितंबर से मानसून की बारिश का दौर थमने लगेगा।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply