Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर एनआईए का एक्शन

1 min read
Text Size:

अमृतसर- राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की पंजाब और चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया है। पन्नू प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस का मुखिया है। वह कनाडा और दूसरे देशों से लगातार भारत विरोधी बातें करता रहता है। हाल ही में कनाडा-भारत विवाद में उसने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को भी धमकी दी थी।

एनआईए की तरफ से अमृतसर के गांव खानकोट में पन्नू की 46 कनाल की प्रॉपर्टी जब्त की गई है। खानकोट पन्नू का पैतृक गांव है। यह एग्रीकल्चर लैंड है। वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर 15 ष्ट में पन्नू का घर है। पहले 2020 में इन्हें अटैच किया गया था। अब हृढ्ढ्र ने इन्हें जब्त कर लिया। कानूनी तौर पर अब पन्नू इन प्रॉपर्टी का मालिक नहीं रहा। यह प्रॉपर्टी अब सरकार की हो गई हैं।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply