Skip to content
Sunday, 1 November 2026
राष्ट्रीय

उपहार स्वरूप प्रकृति का आशीर्वाद छोड़ गए राजधानी वाले ‘ग्रीन गणेशा’

2 min read
Text Size:

विसर्जन स्थल पर कुछ दिन बाद मिट्टी की प्रतिमा से निकलेगा पौधा

नई दिल्ली- गणेश चतुर्थी पर्व पर हर साल श्रद्धालु गणपति बप्पा को खुशी-खुशी अपने घर लाते हैं और अगले साल फिर से आने की प्रार्थना के साथ दुखी मन से ही सही, परंपरागत रूप से उनकी प्रतिमा का विसर्जन करते हैं। यूं तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रद्धालुओं के साथ हमेशा भगवान गणेश का आशीर्वाद रहता ही है, पर इस बार दिल्ली नगर निगम की ओर से कुछ ऐसा प्रयास किया गया है कि भगवान गणेश से मिलने वाला आशीर्वाद न सिर्फ श्रद्धालुओं को प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देगा, बल्कि हमेशा उनके साथ बना भी रहेगा। हम बात कर रहे हैं ‘ग्रीन गणेशा’ यानी ऐसी गणेश प्रतिमा की, जो विसर्जित किए जाने के बाद श्रद्धालुओं को विसर्जन स्थल पर प्रकृति के आशीर्वाद के रूप में एक पौधा देकर जाएगी।

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में ‘स्वच्छता पखवाड़ा

 स्वच्छता ही सेवा’ के अंतर्गत नगर निगम ने दो निजी कंपनियों के सहयोग से मिट्टी की ऐसी गणेश प्रतिमा तैयार कराई, जो विसर्जन के सात दिन के अंदर मिट्टी में समा जाएगी और सप्ताह भर के भीतर उसमें से एक बीज निकलेगा। इसके बाद जिस स्थान पर उसे दबाया जाएगा, 15 दिनों के अंदर उसी स्थल पर पौधा उगेगा, जिसकी अच्छे से देखभाल किए जाने पर वह भगवान गणेश की ओर से उपहार के रूप में हमेशा श्रद्धालुओं के साथ रहेगा। यह अनोखी पहल री-सस्टेनेबिलिटी और दिल्ली एमएसडब्ल्यू सॉल्यूशंस के सहयोग से की गई, जिसे आमजन के साथ अधिकारियों से भी काफी सराहना मिल रही है। यह प्रतिमा एक बास्केट में रख कर विसर्जित की जाती है, जिसे पानी में भिगाने के बाद मिट्टी में दबाया जा सकता है। फिर कुछ दिनों बाद यह प्रतिमा मिट्टी में घुल जाती है और उसी स्थान पर एक पौधा निकल आता है।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply