Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

नशे में धुत यात्री ने हवा में विमान का इमरजेंसी दरवाजा खोलने की करी कोशिश

1 min read
Text Size:

गुवाहाटी से अगरतला जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक सिरफिरे यात्री ने हवा में उड़ान का इमरजेंसी दरवाजा खोलने की कोशिश की। शख्स की इस हरकत से यात्री घबरा गए। भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी यात्री की पहचान पश्चिमी त्रिपुरा के जिरानिया के बिस्वजीत देबाथ (41) के रूप में हुई है। उसे फ्लाइट के उतरने के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने कहा, नशे में धुत एक यात्री ने हवा में इमरजेंसी दरवाजा खोलने की कोशिश की। हालांकि, अन्य यात्रियों ने उसकी इस हरकत को रोका और विरोध किया। विमान अगरतला में सुरक्षित लैंड कर गया।”

उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब विमान अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे के रनवे से 15 मील की दूरी पर उड़ान भर रहा था। सहायक महानिरीक्षक (AIG), कानून एवं व्यवस्था, ज्योतिषम्न दास चौधरी ने कहा कि दूसरों के जीवन को खतरे में डालने की कोशिश करने के लिए यात्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए यात्री से पूछताछ की जाएगी और आगे की जांच जारी है।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply