मुंबई में लालबागचा राजा मंडल के खिलाफ हुआ मामला दर्ज, शिवाजी के अपमान से जुड़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुंबई- सकल मराठा समाज महाराष्ट्र ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर छत्रपति शिवाजी महाराज के शाही मुहर राजमुद्रा/शिवमुद्रा का कथित रूप से अपमान करने को लेकर लालबागचा राजा मंडल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। मुंबई में आयोजित होने वाले सालाना गणेश उत्सव में लालबागचा राजा मंडल सबसे लोकप्रिय है। पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में सकल मराठा समाज ने दावा किया है कि लालबागचा राजा की प्रतिमा के पैरों के पास राजमुद्रा/शिवमुद्रा को दर्शा कर मंडल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के अनुयायियों का अपमान किया है।

संगठन ने कहा है, लालबागचा गणपति भगवान हैं, लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज के कारण देवता मंदिरों में विराजमान हैं, इसलिए यह स्वीकार्य नहीं है कि राजमुद्रा (प्रतिमा के) पैरों के पास रखी जाए। अनोल (भैया) जाधव द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि पुलिस को जांच के बाद मामला दर्ज करना चाहिए, और कहा कि सकल मराठा समाज महाराष्ट्र किसी भी भगवान या धर्म के खिलाफ नहीं है।

Views Today: 4

Total Views: 204

Leave a Reply

error: Content is protected !!