Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की दी शुभकामनाएं

2 min read
Text Size:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्सव लोगों के जीवन में सौभाग्य और संपन्न लेकर आए।

गणपति बाप्पा मोरया

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गणेश चतुर्थी को लेकर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं। देशभर के मेरे परिवारजनों को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं। विघ्नहर्ता-विनायक की उपासना से जुड़ा यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन में सौभाग्य, सफलता और संपन्नता लेकर आए। गणपति बाप्पा मोरया!

सभी बाधाओं को दूर करते रहें विघ्नहर्ता गणेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी लोगों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा- गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ! इस शुभ दिन भगवान गणेश का जन्मोत्सव बहुत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मेरी प्रार्थना है कि विघ्नहर्ता गणेश जी सभी बाधाओं को दूर करते रहें और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण हेतु निरंतर कार्यरत रहें। गणपति बप्पा मोरया!

सभी के जीवन में खुशियां लाएंगे भगवान विघ्नहर्ता

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लोगों को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी नई शुरुआत और नई आकांक्षाओं के वादे का प्रतीक है। बाधाओं को दूर करने वाले विघ्नहर्ता की उपस्थिति हमें चुनौतियों से निपटने में मदद करेगी और सभी के जीवन में खुशी और समृद्धि लाएगी।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply