प्रेम में ‎फा‎तिमा बनी अंजू स्वदेश लौटने को विवश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नई दिल्ली- नसरुल्लाह से शादी कर पाकिस्तान गई राजस्थान की अंजू अस्वस्थ्ता के चलते अब भारत आना चाहती है। उसके नए पति नसरुल्लाह ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा पूर्व प‎‎ति के बच्चे भी भारत लौटने की वजह हो सकते हैं। अंजू ने जुलाई में नसरुल्लाह से शादी कर ली थी और इस्लाम अपनाते हुए फातिमा बन गई।
सूत्रों ने बताया ‎कि फा‎तिमा ने कहा ‎कि वह मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों की बड़ी ही शिद्दत से कमी महसूस कर रही है, इस‎लिए लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। नसरुल्लाह ने कहा कि वह नहीं चाहते कि अंजू की मानसिक सेहत और खराब हो। बेहतर है कि वह अपने देश जाकर बच्चों से मिले।

उसने कहा कि दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह भारत लौट जाएगी।  संभव है कि वह अगले महीने तक भारत लौटे। उन्होंने कहा कि वीजा मिलता है, तो वह भी भारत आएंगे।
उल्लेखनीय है ‎कि नसरुल्लाह से पहले अंजू की शादी राजस्थान में रहने वाले अरविंद से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। इनमें एक बेटी की उम्र 15 वर्ष है और 6 वर्षीय बेटा है। खास बात है कि अब तक अंजू का अरविंद से तलाक नहीं हुआ है। अंजू से मिलती-जुलती कहानी पाकिस्तान से भारत पहुंचीं सीमा हैदर की है। हालांकि, अंजू ने पाकिस्तान की यात्रा सभी दस्तावेजों के साथ की है। जबकि, सीमा पर गैरकानूनी तरीके से सीमा पार कर भारत प्रवेश का आरोप हैं।

Views Today: 2

Total Views: 158

Leave a Reply

error: Content is protected !!